下载 PDF
返回故事列表

साकीमा का गाना 萨可满的歌声

作者 Ursula Nafula

插图 Peris Wachuka

译文 Nandani

语言 印地语

级别 3级

将整故事念出来 本故事尚未有语音版。


साकीमा अपने माता-पिता और अपनी चार साल की बहन के साथ रहता था। वे एक अमीर आदमी की ज़मीन पर रहते थे। उनका घास फूस का घर पेड़ों की कतार के आखिर में था।

萨可满和他的父母,还有四岁的妹妹住在一起,他们住在一个富人的土地上,他们的茅草屋在一排大树的后面。


जब साकीमा तीन साल का था तब वह बीमार पड़ा और उसने अपनी आँखों की रोशनी खो दी। साकीमा में बहुत गुण थे।

萨可满三岁的时候,生了一场大病,从此,萨可满就看不见了,其实萨可满是一个非常有天赋的孩子。


साकीमा ऐसे कई काम कर सकता था जो अन्य छः वर्षीय बालक नहीं कर सकते थे। उदाहरण के लिए, वह गाँव के बुजुर्गों के साथ बैठता और महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करता।

萨可满今年六岁,他会做很多同龄的男孩不会做的事情,比如,萨可满能和村里的老人坐在一起讨论重要的事情。


साकीमा के माता-पिता अमीर आदमी के घर पर काम करते थे। वे घर से जल्दी चले जाते और देर से घर लौटते। वे साकीमा को उसकी छोटी बहन के साथ छोड़कर जाते थे।

萨可满的父母在富人的家里工作。他们每天早出晚归,萨可满就和妹妹呆在家里。


साकीमा को गाना गाना पसंद था। एक दिन उसकी माँ ने उससे पूछा “तुमने ये गाने कहाँ से सीखे, साकीमा?”

萨可满很喜欢唱歌。有一天,他的妈妈问他:“萨可满,你从哪儿学了这些歌?”


साकीमा ने जवाब दिया “ये ऐसे ही आते हैं, माँ। मैं इनको अपने मन में सुनता हूँ और फिर इन्हें गाता हूँ”

萨可满回答说:“它们就这样出现在我的脑海里,我想到了这些歌,就把它们唱了出来。”


साकीमा को अपनी छोटी बहन के लिए गाना पसंद था, विशेषकर तब जब उसे भूख लगती थी।

萨可满很喜欢给他的妹妹唱歌,特别是她肚子饿的时候。妹妹听着萨可满唱他最喜欢的歌,跟着甜美的歌声摆动起来。


“क्या तुम इसे बार-बार गा सकते हो,” उसकी बहन उससे प्रार्थना करती। साकीमा मान जाता और बार-बार उसके लिए गाता।

萨可满的妹妹经常求他:“再唱一次吧!”萨可满唱了一遍又一遍。


एक शाम जब उसके माता पिता वापस घर आए, वे बहुत चुप थे। साकीमा जान गया कि कुछ ठीक नहीं है।

有一天晚上,萨可满的父母回到家以后一句话也不说。萨可满知道一定发生了什么不好的事情。


“क्या हुआ, माँ, पिताजी?” साकीमा ने पूछा। साकीमा को पता चला कि अमीर आदमी का लड़का खो गया है। वह आदमी बहुत ही उदास और अकेला था।

萨可满问爸爸妈妈发生了什么事,他这才知道,原来富人的儿子失踪了,富人孤单一人,很伤心。


“मैं उनके लिए गा सकता हूँ। वे फिर से खुश हो जायेंगे,” साकीमा ने अपने माता-पिता से कहा। पर उसके माता पिता ने मना कर दिया। “वे बहुत अमीर है। तुम केवल एक अंधे लड़के हो। क्या तुम सोचते हो कि तुम्हारा गाना उनकी मदद करेगा?”

萨可满对父母说:“我可以给他唱歌,这样他就会高兴起来了。”但是萨可满的父母不喜欢这个主意:“他很有钱,而你只是一个看不见的小男孩。你以为你的歌声会帮到他吗?”


जो भी हो, साकीमा ने हार नहीं मानी। उसकी छोटी बहन ने उसका साथ दिया। वह बोली, “जब मैं भूखी होती हूँ तो साकीमा के गाने सुनकर मैं बहुत संतुष्ट और खुश महसूस करती हूँ। वे अमीर आदमी को भी सुकून देंगे।”

但是萨可满没有放弃,他的妹妹也鼓励他。她说:“萨可满的歌声能赶走饥饿,他肯定也能安慰富人。”


अगले दिन, साकीमा ने अपनी छोटी बहन से कहा कि वह उसे अमीर आदमी के घर ले चले।

第二天,萨可满让他的妹妹带他去富人的房子。


वह एक बड़ी खिड़की के नीचे खड़ा हो गया और उसने अपना पसंदीदा गाना गाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में, वह बड़ा आदमी बड़ी खिड़की के बाहर झाँक कर देखने लगा।

他站在一扇大窗户的下面,开始唱他最喜欢的歌。慢慢的,富人的脑袋从窗户里伸出来。


साकीमा का मधुर गायन सुनकर सभी कर्मचारियों ने अपना काम बीच में ही रोक दिया। लेकिन एक आदमी बोला, “अब तक कोई भी मालिक को दिलासा नहीं दे सका। क्या यह अंधा लड़का यह सोचता है कि वह उनको दिलासा दे पायेगा?”

工人们停下了工作。他们仔细地听着萨可满唱歌。有一个人说:“从来没有人能安慰老板,这个看不见的男孩觉得他可以做到吗?”


साकीमा ने अपना गाना खत्म किया और जाने के लिए मुड़ा। लेकिन अमीर आदमी बाहर निकल और बोला, “कृपया दोबारा गाओ”।

萨可满唱完了,准备离开。富人跑出来,说:“请再唱一遍吧!”


उसी समय, दो आदमी एक पालकी ले कर आए। उन्हें अमीर आदमी का बेटा घायल सड़क के किनारे पड़ा मिला था।

就在那时,两个人抬着担架走来了,担架上是富人的儿子!他们发现这个人被打得面目全非,躺在路边。


अमीर आदमी अपने लड़के को दोबारा देख कर बहुत खुश हो गया। उसने साकीमा को दिलासा देने के लिए पुरस्कार दिया। वह अपने बेटे और साकीमा को अस्पताल ले गया ताकि साकीमा फिर से देख सके।

富人很高兴儿子找回来了。为了感谢萨可满安慰他,他把萨可满和他的儿子一起送到了医院,萨可满很快就会恢复视力了。


作者: Ursula Nafula
插图: Peris Wachuka
译文: Nandani
语言: 印地语
级别: 3级
出处: 原文来自非洲故事书Sakima's song
共享创意授权条款
本着作系采用共享创意 署名 4.0 未本地化版本授权条款授权。
选项
返回故事列表 下载 PDF