下载 PDF
返回故事列表

गधा बच्चा 驴孩子

作者 Lindiwe Matshikiza

插图 Meghan Judge

译文 Nandani

语言 印地语

级别 3级

将整故事念出来 本故事尚未有语音版。


वह एक छोटी सी लड़की थी जिसने पहली बार कुछ दूरी पर अजीब से आकार का कुछ देखा।

有个女孩最先发现了远处有个奇怪的身影。


जैसे ही वह पास आया, उसने देखा कि यह एक भारीभरकम गर्भवती महिला है।

那个身影越靠越近,她看清楚了,那是一个快生孩子的妇女。


छोटी लड़की शर्मीली, पर बहादुर थी, वह उस महिला के पास गई। “हमें इसे अपने साथ रखना चाहिए,” छोटी लड़की के साथ के लोगों ने फैसला किया। “हम इसे और इसके बच्चे को सुरक्षित रखेंगे।”

女孩有点儿害羞,但她还是勇敢地走上前去。和女孩随行的人们说:“我们必须和她呆在一起,我们必须保护她和她的孩子。”


बच्चा जल्द ही आने वाला था। “ज़ोर लगाओ!” “कंबलों को लाओ!” “पानी लाओ!” “ज़ोर से!!!”

孩子很快就要降生了。“用力啊!”“快拿毯子来!”“水!”“再用点力!”


जब उन्होंने बच्चे को देखा, सभी लोग सदमे में चले गए। “गधा?!”

当他们看到孩子时,所有人都吓了一跳,“一头驴?”


हर कोई बहस करने लगा। “हमने कहा था कि हम माँ और बच्चे को सुरक्षित रखेंगे, और यही हमने किया,” कुछ ने कहा। “पर ये हमारे लिए बुरी किस्मत लेकर आएँगे !” बाकियों ने कहा।

大家七嘴八舌吵起来。一些人说:“我们说过要保护母亲和孩子的,我们必须这样做。”但是还有一些人反驳说:“但是他们会给我们带来厄运。”


औरत ने फिर से अपने आपको अकेला पाया। वह परेशान थी कि वह अपने अनचाहे बच्चे के साथ क्या करे। वह परेशान थी कि वह अपने साथ क्या करे।

妇女发现自己又孤零零一人了。她不知道该拿这个奇怪的孩子怎么办,她也不知道自己该怎么办。


अंत में उसे मानना पड़ा कि वह उसका बच्चा है और वह उसकी माँ।

最后,她决定接受这个孩子,做他的妈妈。


यदि बच्चा उसी आकार में रहता, छोटा ही, तो शायद चीज़ें अलग होतीं। पर गधा बच्चा इतना बड़ा हो गया कि माँ की पीठ पर नहीं आ पाता था। उसने बहुत कोशिश की लेकिन वह आदमियों की तरह व्यवहार नहीं कर पाया। उसकी माँ ने बहुत कोशिश की लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी। कभी-कभी वे उसे करने के लिए ऐसे काम देतीं जो जानवरों के लिए बने हैं।

如果这个孩子一直这般大小,不长大的话,一切都会变得不一样。但是这个驴孩子越长越大,现在他再也不能趴在妈妈的背上。无论他多么努力,他始终不能像人类一样。他的妈妈累了,放弃了。有时候,她让他做一些动物会做的工作。


गधे के अंदर दुविधा और गुस्से का भाव भर गया। वह यह नहीं कर सकता था और वह नहीं कर सकता था। वह इस तरह नहीं हो सकता था और उस तरह भी नहीं। इस बात से वह इतना नाराज़ हो गया कि एक दिन, उसने अपनी माँ को धक्का मार कर ज़मीन पर गिरा दिया।

驴孩子感到迷茫,也很生气。他这个也不能做,那个也不能做。他不能这样,也不能那样。有一天,他太生气了,一脚把他的妈妈踹到地上。


अपने इस व्यवहार से गधा बहुत शर्मिंदा हो गया। वह वहाँ से जितनी दूर और जितनी तेज़ी से दौड़ सकता था दौड़ने लगा।

驴孩子羞愧极了,他逃跑了,跑得越远越好。


जब उसने दौड़ना बंद किया तब रात हो चुकी थी और वह खो गया था। “ढ़ेंचू-ढ़ेंचू?” उसने अंधेरे में आवाज़ की। “ढ़ेंचू-ढ़ेंचू?” उसकी आवाज़ वापस गूँजी। वह अकेला था। उसने अपने आपको सख्त गेंद की तरह सिकोड़ा, और दुखी होकर गहरी नींद में सो गया।

当他停下来的时候,天已经黑了,驴孩子迷路了。他在黑暗里哼哼,“咴咴”,黑暗中传来了回声,“咴咴”。他孤零零的一个人,卷成了一团,心中充满烦恼,沉沉地睡去。


गधा जब उठा तो उसने पाया कि एक अनजान बूढ़ा आदमी उसे घूर रहा है। उसने बूढ़े आदमी की आँखों में देखा जहाँ उसे उम्मीद की किरण नज़र आई।

驴孩子醒了,他发现有个老人低头盯着他。他看着老人的眼睛,感觉到了一丝希望。


गधा उस बूढ़े आदमी के साथ रहने चला गया, उसने उसे जीने के कई तरीके सिखाए। गधे ने बूढ़े आदमी की बातें सुनीं और उनसे सीखा। उन्होंने एक दूसरे की मदद की और अपने सुख-दुख मिलकर बाँटे।

驴孩子和老人住在一起,老人教会他很多生存的本领。驴孩子认真地听着,学得很快。老人也学了很多。他们互相帮助,遇到开心的事情就一起哈哈大笑。


एक सुबह, बूढ़े आदमी ने गधे से खुद को एक पहाड़ की चोटी पर ले चलने को कहा।

一天早上,老人让驴孩子带他到山顶。


ऊँचाई पर जाकर बादलों के बीच में वे सो गए। गधे ने सपना देखा कि उसकी माँ बीमार है और उसे बुला रही है। और जब वह उठा…

他们登上山顶,环绕在云雾中,睡着了。驴孩子梦到他的妈妈生病了,正在呼唤他,然后他就醒了……


…बादल हट चुके थे और उसका दोस्त बूढ़ा आदमी भी वहाँ से गायब हो चुका था।

……云雾消失了,他的朋友——那个老人——也消失了。


गधे को पता था कि उसे अब क्या करना है।

驴孩子终于知道要做什么了。


गधे ने अपनी माँ को खोज लिया। वह अकेली थी और बच्चे के खो जाने से दुखी थी। उन्होंने एक दूसरे को बहुत देर तक देखा। और फिर ज़ोर से एक दूसरे को गले लगा लिया।

驴孩子找到了他的妈妈,她孤零零一个人,正在为走失的孩子伤心。他们互相打量了很久,然后紧紧地抱在了一起。


गधा बच्चा और उसकी माँ साथ मिलकर रहने लगे और साथ ही उन्होंने जीने के कई तरीके ढूँढ़ लिए। धीरे-धीरे, उनके चारों ओर, और भी परिवार रहने लगे।

驴孩子和妈妈住在一起,慢慢长大,学会了如何共同生活。渐渐的,其他的家庭也搬到他们附近,住了下来。


作者: Lindiwe Matshikiza
插图: Meghan Judge
译文: Nandani
语言: 印地语
级别: 3级
出处: 原文来自非洲故事书Donkey Child
共享创意授权条款
本着作系采用共享创意 署名 4.0 未本地化版本授权条款授权。
选项
返回故事列表 下载 PDF