下载 PDF
返回故事列表

मुर्गी और कनखजूरा 鸡和千足虫

作者 Winny Asara

插图 Magriet Brink

译文 Nandani

语言 印地语

级别 3级

将整故事念出来 本故事尚未有语音版。


मुर्गी और कनखजूरा दोस्त थे। लेकिन वे एक दूसरे से हमेशा मुकाबला करते थे। एक दिन उन्होंने यह देखने के लिए फुटबॉल खेलने का फैसला लिया कि कौन अच्छा खिलाड़ी है।

鸡和千足虫是好朋友,但是它们又互相竞争。有一天,它们决定进行一场足球比赛,看看谁是最棒的球员。


वे फुटबॉल के मैदान में गए और उन्होंने अपना खेल शुरू किया। मुर्गी तेज़ थी, लेकिन कनखजूरा उससे भी तेज़ था। मुर्गी ने जितनी तेज़ी से फुटबॉल को लात मारी, कनखजूरे ने उससे भी तेज़ी से फुटबॉल को लात मारी। मुर्गी को गुस्सा आने लगा।

它们去了球场,开始比赛。鸡跑得飞快,但是千足虫跑得更快。鸡把球踢得很远,但是千足虫踢得更远。鸡开始有点闷闷不乐。


उन्होंने पेनल्टी शूटआउट खेलने का फैसला लिया। पहले कनखजूरा गोलकीपर बना। मुर्गी ने केवल एक गोल किया। अब गोल बचाने की बारी मुर्गी की थी।

最后,它们决定来一场点球大战。第一轮中,千足虫当守门员,鸡只拿到了一分。然后,在第二轮中,鸡做守门员。


कनखजूरे ने बॉल को मारा और गोल हो गया। कनखजूरा बॉल को घुमाते हुए ले गया और गोल कर दिया। कनखजूरे ने सिर से बॉल को मारकर गोल किया। कनखजूरे ने कुल पाँच गोल किए।

千足虫猛地一踢,球进了。千足虫运球飞快,又进了一球。千足虫跳起来,打了个头球,又得了一分。千足虫一共得了五分。


मुर्गी बहुत गुस्सा हो गई क्योंकि वह हार गई थी। उसको हारना बिलकुल पसंद नहीं था। कनखजूरे ने हँसना शुरू कर दिया क्योंकि उसकी दोस्त बेवजह गुस्सा कर रही थी।

鸡输了,它很生气。千足虫哈哈大笑,因为它的朋友输了球,就无理取闹。


यह देखकर मुर्गी को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी बड़ी सी चोंच खोली और कनखजूरे को ही निगल गई।

鸡生气极了,它张开嘴,一口把千足虫吞了下去。


वापिस घर लौटते समय मुर्गी को रास्ते में कनखजूरे की माँ मिलीं। उन्होंने पूछा “क्या तुमने मेरे बच्चे को देखा?” मुर्गी ने कुछ नहीं कहा। माँ बहुत परेशान थीं।

鸡回家的路上,遇到了千足虫妈妈。千足虫妈妈问它:“你看见我的孩子了吗?”鸡什么都没说,千足虫妈妈很担心。


तब कनखजूरे की माँ ने एक हल्की सी आवाज़ सुनी। “माँ मेरी मदद करो” आवाज़ आई। कनखजूरे की माँ ने आस पास देखा और ध्यान से सुना। वह आवाज़ मुर्गी के अंदर से आ रही थी।

千足虫妈妈突然听到了一阵微弱的声音:“快帮我,妈妈!”千足虫妈妈看了看周围,仔细地听着,声音是从鸡身体里传出来的。


कनखजूरे की माँ चिल्लायी “मेरे बच्चे अपनी विशेष शक्ति का प्रयोग करो”। कनखजूरे में से बहुत गंदी बदबू आती है और उनका स्वाद बहुत ख़राब होता है। मुर्गी बीमार महसूस करने लगी।

千足虫妈妈大喊道:“快用你神奇的能力!”千足虫会产生一种很难闻的味道,会让鸡觉得很恶心。


मुर्गी ने डकार ली। उसके बाद उसने निगला और थूका। फिर छींक ली और खाँसा और फिर दोबारा खाँसा। कनखजूरा बहुत गंदा था!

鸡打了一个嗝,咕噜咕噜要吐了,又是打喷嚏又是咳嗽。千足虫太恶心了!


मुर्गी तब तक खाँसती रही जब तक कनखजूरा उसके पेट से बाहर नहीं निकल गया। उसके बाहर निकलते ही कनखजूरे की माँ और उसका बच्चा रेंग कर पेड़ पर चढ़े और छिप गए।

鸡不停地咳嗽,直到把千足虫从胃里咳了出来。千足虫妈妈和孩子赶紧爬上树,藏了起来。


उसी समय से मुर्गी और कनखजूरा दुश्मन हो गए।

从此以后,鸡和千足虫就变成了敌人。


作者: Winny Asara
插图: Magriet Brink
译文: Nandani
语言: 印地语
级别: 3级
出处: 原文来自非洲故事书Chicken and Millipede
共享创意授权条款
本着作系采用共享创意 署名 3.0 未本地化版本授权条款授权。
选项
返回故事列表 下载 PDF