Schaltfläche PDF
Zurück zur Geschichteliste

दादी माँ के साथ छुट्टियाँ Ferien mit Großmutter

Geschrieben von Violet Otieno

Illustriert von Catherine Groenewald

Übersetzt von Nandani

Sprache Hindi

Niveau Niveau 4

Vollständige Geschichte erzählen Zu dieser Geschichte ist noch kein Audio verfügbar.


ओडोंगो और अपियो अपने पिता के साथ शहर में रहते थे। वे छुट्टियों को लेकर खुश थे। इसलिए नहीं कि उनका स्कूल बंद था बल्कि इसलिए क्योंकि वे दादी माँ के घर जा रहे थे। वे झील के पास के मछुआरों के गाँव में रहती थीं।

Odongo und Apiyo lebten mit ihrem Vater in der Stadt. Sie freuten sich auf die Ferien. Nicht nur weil sie dann nicht in die Schule mussten, sondern auch weil sie dann ihre Großmutter besuchen würden. Sie lebte in einem Fischerdorf in der Nähe eines großen Sees.


ओडोंगो और अपियो काफ़ी उत्साहित थे क्योंकि वे फिर से दादी माँ के घर जाने वाले थे। एक रात पहले उन्होंने अपना सामान बाँध लिया और गाँव की लम्बी यात्रा के लिए तैयार हो गए। वे सोए नहीं, पूरी रात छुट्टियों की बात करते रहे।

Odongo und Apiyo freuten sich, dass es Zeit war ihre Großmutter zu besuchen. Am Abend davor packten sie ihre Taschen und bereiteten sich für die lange Reise zu ihrem Dorf vor. Sie konnten nicht schlafen und redeten die ganze Nacht über den Urlaub.


अगले दिन सुबह- सुबह, वे अपने पिता की कार से गाँव के लिए निकल पड़े, रास्ते में पहाड़ों, जंगली जानवरों और चाय के बागानों को पार करते हुए वे अपनी गाड़ी से आगे बढ़ते चले गए। वे रास्ते में दिखने वाली कारों को गिन रहे थे और गाने गा रहे थे।

Früh am nächsten Morgen machten sie sich im Auto ihres Vaters zum Dorf auf. Sie fuhren an Bergen, wilden Tieren und Teeplantagen vorbei. Sie zählten Autos und sangen Lieder.


कुछ समय बाद, बच्चे थककर सो गए।

Nach einer Weile waren die Kinder müde und schliefen ein.


जब वे गाँव में पहुँच गए तो पिता ने ओडोंगो और अपियो को जगाया। उन्होंने देखा कि उनकी दादी माँ, न्यार-कन्याडा पेड़ के नीचे चटाई पर आराम कर रही हैं। लुओ में न्यार-कन्याडा का अर्थ है “कन्याडा समाज की बेटी”। वह सुंदर और दमदार महिला थीं।

Vater weckte Odongo und Apiyo, als sie im Dorf ankamen. Nyar-Kanyada, ihre Großmutter, lag auf einer Matte unter einem Baum und entspannte sich. Nyar-Kanyada in Luo bedeutet „Tochter des Volkes von Kanyada“. Sie war eine schöne und starke Frau.


न्यार-कन्याडा घर में उनका स्वागत करते हुए उनके चारों ओर खुशी से नाचने और गाने लगीं। उनकी पोती-पोता उन्हें उपहार देने के लिए उत्साहित थे, जो वे उनके लिए शहर से लेकर आए थे। “पहले मेरा उपहार देखो,” ओडोंगो ने कहा। “नहीं, पहले मेरा!” अपियो ने कहा।

Nyar-Kanyada bat sie ins Haus und tanzte freudig im Zimmer herum. Ihre Enkelkinder überreichten ihr begeistert ihre Geschenke. „Öffne mein Geschenk zuerst“, meinte Odongo. „Nein, meins zuerst!“, entgegnete Apiyo.


उपहारों को देखने के बाद, न्यार-कन्याडा ने अपने पोते-पोती को रीति रिवाज के अनुसार आशीर्वाद दिया।

Nachdem sie die Geschenke geöffnet hatte, segnete Nyar-Kanyada ihre Enkelkinder auf traditionelle Art.


फिर ओडोंगो और अपियो बाहर चले गए। वे तितलियों और चिड़ियों के पीछे दौड़ लगा रहे थे।

Dann gingen Odongo und Apiyo nach draußen. Sie jagten Schmetterlingen und Vögeln nach.


वे पेड़ पर चढ़े और झील के पानी में कूद गए।

Sie kletterten auf Bäume und planschten im See.


जब शाम हुई तो वे रात के खाने के लिए घर लौटे। खाना खत्म करने से पहले ही, उन्हें नींद आने लगी।

Als es dunkel war, gingen sie zum Abendessen ins Haus zurück. Noch bevor sie fertig waren, schliefen sie ein.


अगले दिन, बच्चों के पिता उन्हें न्यार-कन्याडा के पास छोड़कर वापस शहर चले गए।

Am nächsten Tag fuhr der Vater zurück in die Stadt und ließ die Kinder bei Nyar-Kanyada.


ओडोंगो और अपियो दादी माँ को उनके घर के कामों में मदद किया करते। वे पानी और ईंधन की लकड़ियाँ लाते। मुर्गियों के पास से अंडा इकट्ठा करते और बगीचे से हरी सब्ज़ियाँ तोड़ कर लाते।

Odongo und Apiyo halfen ihrer Großmutter im Haushalt. Sie holten Wasser und Feuerholz. Sie sammelten Eier von den Hühnern und ernteten Gemüse aus dem Garten.


न्यार-कन्याडा ने अपने पोता-पोती को खिचड़ी के साथ खाने के लिए मुलायम उगाली बनाना सिखाया। उन्होंने उन्हें सिखाया कि भुनी हुई मछली के साथ खाने के लिए नारियल वाले चावल कैसे बनाए जाते हैं।

Nyar-Kanyada lehrte ihre Enkelkinder, wie man weichen Ugali als Beilage für den Eintopf zubereitet. Sie zeigte ihnen, wie man Kokosreis als Beilage zum Bratfisch macht.


एक सुबह, ओडोंगो अपनी दादी की गायों को चराने ले गया। गायें पड़ोसी के खेत में भाग गईं। किसान ओडोंगो पर गुस्सा हो गया। उसने धमकी दी कि अगर उन्होंने फिर से फ़सल खाई तो वह गायों को रख लेगा। उस दिन के बाद, लड़के ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि गायें फिर से कोई समस्या न खड़ी कर दें।

Eines Morgens brachte Odongo Großmutters Kühe zum Grasen. Sie liefen hinüber zur Nachbarsfarm. Der Bauer war sehr böse auf Odongo. Er drohte, die Kühe als Entschädigung zu behalten. Von dort an passte der Junge genau auf, dass die Kühe keine Schwierigkeiten mehr machten.


दूसरे दिन, बच्चे न्यार-कन्याडा के साथ बाज़ार गए। उनकी अपनी एक दुकान थी जहाँ सब्ज़ियाँ, चीनी और साबुन मिलता था। अपियो को ग्राहकों को सामान का दाम बताना पसंद था। ग्राहक जो समान खरीदते ओडोंगो उनको बाँधने का काम करता।

An einem anderen Tag gingen die Kinder mit Nyar-Kanyada zum Markt. Sie hatte einen Stand, wo sie Gemüse, Zucker und Seife verkaufte. Apiyo hatte Spaß dabei, den Kunden die Preise für Dinge zu nennen. Odongo packte die Artikel ein, die die Kunden kauften.


शाम को वे साथ बैठकर चाय पीते। जो पैसे दादी माँ कमातीं उनको गिनने में उनकी मदद करते।

Am Ende des Tages tranken sie einen Chai-Tee zusammen. Sie halfen Großmutter, das eingenommene Geld zu zählen.


लेकिन जल्द ही छुट्टियाँ खत्म हो गईं और बच्चों को वापस शहर आना था। न्यार-कन्याडा ने ओडोंगो को एक टोपी और अपियो को एक स्वेटर दिया। रास्ते के लिए उन्होंने खाना बाँधा।

Aber all zu schnell waren die Ferien zu Ende und die Kinder mussten in die Stadt zurückkehren. Nyar-Kanyada gab Odongo eine Kappe und Apiyo ein Sweatshirt. Sie packte Essen für die Reise.


जब उनके पिता उन्हें लेने आये, वह जाना नहीं चाहते थे। बच्चों ने न्यार-कन्याडा से अनुरोध किया कि वह उनके साथ शहर चलें। वह हँसी और बोली, “मैं शहर के लिए बहुत बूढ़ी हो गई हूँ। मैं तुम लोगों का इंतज़ार करूँगी कि तुम फिर से मेरे गाँव आओ।”

Als ihr Vater kam, um sie abzuholen, wollten sie nicht gehen. Die Kinder flehten Nyar-Kanyada an, mit ihnen in die Stadt zukommen. Sie lächelte und sagte: „Ich bin zu alt für die Stadt. Ich werde darauf warten, dass ihr wieder zu mir ins Dorf kommt.“


ओडोंगो और अपियो दोनों ने उन्हें ज़ोर से गले लगाया और अलविदा कहा।

Odongo und Apiyo umarmten sie fest zum Abschied.


जब ओडोंगो और अपियो स्कूल वापस गए तो उन्होंने अपने दोस्तों को गाँव के जीवन के बारे में बताया। कुछ को लगा कि शहर में जीवन अच्छा है। कुछ को लगा कि गाँव बेहतर हैं। लेकिन अधिकतर इस बात से सहमत थे कि ओडोंगो और अपियो की दादी बहुत अच्छी हैं।

Als Odongo und Apiyo wieder in die Schule gingen erzählten sie ihren Freunden vom Dorfleben. Manche Kinder fanden das Leben in der Stadt gut. Aber vor allem waren sich alle einig, dass Odongo und Apiyo eine wundervolle Großmutter hatten!


Geschrieben von: Violet Otieno
Illustriert von: Catherine Groenewald
Übersetzt von: Nandani
Sprache: Hindi
Niveau: Niveau 4
Quelle: Holidays with grandmother aus African Storybook
Creative Commons Lizenz
Dieses Werk ist unter einer Creative Commons Namensnennung 4.0 Lizenz lizenziert.
Optionen
Zurück zur Geschichteliste Schaltfläche PDF