下载 PDF
返回故事列表

बकरी, कुत्ता और गाय 山羊、野狗、和水牛

作者 Fabian Wakholi

插图 Marleen Visser, Ingrid Schechter

译文 Tanvi Sirari

语言 印地语

级别 2级

将整故事念出来 本故事尚未有语音版。


बकरी, कुत्ता और गाय बहुत अच्छे दोस्त थे। एक दिन वे टैक्सी से एक यात्रा पर निकले।

山羊、野狗、和水牛是很要好的朋友。有一天,他们一起坐出租车。


उनकी यात्रा समाप्त होने पर टैक्सीवाले ने उन्हें अपना किराया देने के लिए कहा। गाय ने अपने किराया दे दिया।

当他们到了目的地的时候,司机叫他们交车费。水牛把她自己的那份交了。


कुत्ते ने थोड़ा ज़्यादा किराया दिया क्योंकि उसके पास खुले पैसे नहीं थे।

野狗没有带零钱,所以他就多给了一点儿。


टैक्सीवाला कुत्ते को बकाया पैसे देने ही वाला था कि तभी बकरी पैसे दिए बिना ही भाग गई।

司机正要找钱给野狗,没想到山羊没有给钱就跑掉了。


टैक्सीवाला बहुत गुस्सा हो गया। वह भी कुत्ते को बकाया पैसे दिए बिना ही चला गया।

司机很生气,结果他没有给野狗找钱就开走了。


इसी वजह से आज भी कुत्ता गाड़ी के पीछे भागता है ताकि वह उसके अंदर देख सके और उस टैक्सी चालक को ढूँढ़ सके जिसे उसके बकाया पैसे लौटाने हैं।

所以,现在你可以看到野狗看到车子就拼命追上去,因为他想叫司机给他找钱。


बकरी गाड़ी की आवाज़ सुनकर भाग जाती है। उसे डर है कि कहीं उसे बकाया किराया न देने के कारण गिरफ़्तार न कर लिया जाए।

山羊呢,一听到有车来就吓得赶快逃走,因为她怕没交车费被人抓起来。


और गाय को गाड़ी के आने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। गाय आराम से सड़क पार करती है क्योंकि वह जानती है कि उसने अपना पूरा किराया दे दिया है।

可是水牛听到车来一点儿都不急。她不慌不忙地过马路,因为她知道她已经把她自己那份交了。


作者: Fabian Wakholi
插图: Marleen Visser, Ingrid Schechter
译文: Tanvi Sirari
语言: 印地语
级别: 2级
出处: 原文来自非洲故事书Goat, Dog and Cow
共享创意授权条款
本着作系采用共享创意 署名 3.0 未本地化版本授权条款授权。
选项
返回故事列表 下载 PDF