Nedlagre PDF
Tilbage til fortællingerne

शहदखोज चिड़िया का बदला Honninggøgens hævn

Skrevet af Zulu folktale

Illustreret af Wiehan de Jager

Oversat af Nandani

Sprog hindi

Niveau Niveau 4

Narrate full story The audio for this story is currently not available.


यह कहानी नागेदे नामक एक शहदखोज चिड़िया और एक लालची युवक गिंगइल की है। एक दिन जब गिंगइल शिकार के लिए बाहर गया था तो उसने नगेदे की आवाज़ सुनी। गिंगइल के मुँह मे शहद के बारे में सोच कर पानी आ गया। वह रुक गया, उसने ध्यान से सुना और नगेदे को ढूँढ़ने लगा, थोड़ी देर में उसे वह अपने सर के ऊपर वाली शाखा पर बैठा दिख गया। “चिटिक, चिटिक, चिटिक,” एक से दूसरे पेड़, और अगले पेड़ पर जाते हुए पक्षी ज़ोर से बोला। वह रुक-रुक कर “चिटिक, चिटिक, चिटिक,” बोलने लगा और पक्का करने लगा किगिंगइल उसके पीछे आ रहा है।

Dette er historien om Ngede, honninggøgen, og en grådig mand, der hed Gingile. En dag mens Gingile var på jagt, hørte han Ngedes kald. Gingiles tænder løb i vand ved tanken om honning. Han stoppede og lyttede, indtil han så fuglen i grenene over sit hoved. “Tjitik-tjitik-tjitik,” skrattede den lille fugl, mens han fløj videre til det næste træ, og det næste. “Tjitik-tjitik-tjitik,” kaldte han, mens han af og til stoppede for at sikre sig, at Gingile fulgte efter ham.


आधे घंटे बाद वे एक बड़े से जंगली अंजीर के पेड़ के पास पहुँचे। नगेदे डालियों के बीच में पागलों सा फुदकने लगा। फिर वह एक डाली पर बैठ गया और उसने अपना सिर इस तरह हिलाया, मानो वह कह रहा हो कि, “यह यहाँ है! आओ अब! इतना समय क्यों लगा रहे हो?” गिंगइल को पेड़ पर कोई भी मधुमक्खी नहीं दिखी, लेकिन उसने नगेदे पर भरोसा किया।

Efter en halv time kom de til et stort, vildt figentræ. Ngede hoppede vildt omkring i grenene. Så faldt han til ro på en gren og lagde hovedet på skrå og så på Gingile som for at fortælle: “Her er det! Kom nu! Hvad venter du på?” Gingile kunne ikke se nogen bier, men han stolede på Ngede.


इसलिए गिंगइल ने अपना शिकार का सामान पेड़ के नीचे रख दिया, और कुछ सूखी टहनियाँ इकट्ठा कर एक थोड़ी सी आग जलाई। जब आग अच्छे से जलने लगी, तो उसने आग के बीचों-बीच एक सूखी हुई लंबी लकड़ी डाल दी। यह लकड़ी विशेष रूप से बहुत सारा धुआँ करने के लिए प्रयोग में लाई जाती थी। उसने जलती हुई लकड़ी का ठंडा सिरा अपने मुँह में डाल कर चढ़ना शुरू किया।

Så Gingile lagde sit jagtspyd fra sig under træet, samlede nogle tørre kviste og lavede et lille bål. Da ilden brændte godt, lagde han en lang, tør pind ind i midten af bålet. Denne type træ var kendt for at lave masser af røg, når det brændte. Han begyndte at klatre, mens han holdt den kolde ende af den rygende pind fast mellem tænderne.


जल्दी ही उसे काम में लगी मधुमक्खियों की भनभनाहट सुनाई देने लगी। वे पेड़ के तने के छेद में मौजूद अपने छत्ते से अंदर-बाहर आ जा रही थीं। छत्ते के पास पहुँचकर गिंगइल ने लकड़ी का धुआँ वाला सिरा छेद में डाल दिया। मधुमक्खियाँ हड़बड़ाकर, गुस्से में बाहर निकल आईं और गिंगइल को जगह-जगह काटते हुए छत्ते से बाहर निकलकर उड़ गईं क्योंकि उन्हें धुआँ बिलकुल पसंद नहीं था।

Snart kunne han høre de travle biers høje summen. De fløj ind og ud af et hul i træstammen - deres bo. Da Gingile nåede op til boet, stak han den rygende ende af pinden ind i hullet. Bierne skyndte sig ud, sure og vrede. De fløj væk, fordi de ikke kunne lide røgen - men ikke før de havde givet Gingile nogle smertefulde stik!


जब मधुमक्खियाँ बाहर चली गईं, गिंगइल ने अपना हाथ छत्ते में डाला और शहद से लबालब भरा हुआ छत्ते का एक भाग निकाल लिया। इस भाग से ढेर सारा शहद टपक रहा था, और इसमें मधुमक्खी के अंडे भी थे। उसने छत्ते को ध्यान से अपने कंधे पर लटके थैले में डाला, और नीचे उतरना शुरू किया।

Da bierne var væk, stak Gingile sine hænder ind til boet. Han tog håndfulde af den tunge voks ud, de dryppede af blød honning og var fulde af fede, hvide larver. Han lagde forsigtigt voksen i sin taske, han havde over skulderen, og begyndte at klatre ned fra træet.


गिंगइल जो भी कर रहा था, नगेदे बहुत उत्सुकता से वह सब कुछ देख रहा था। वह इस बात का इंतज़ार कर रहा था कि गिंगइल धन्यवाद के रूप में शहद के छत्ते का एक बड़ा भाग उसके लिए छोड़ देगा। नगेदे एक डाल से दूसरी डाल पर छलांग लगाते हुए नीचे ज़मीन की तरफ़ आ रहा था। आख़िरकार गिंगइल पेड़ से नीचे उतर आया। नगेदे उसके पास आकार एक पत्थर पर बैठ गया और अपने इनाम का इंतज़ार करने लगा।

Ngede fulgte nøje med i alt, Gingile gjorde. Han forventede, at han skulle efterlade et stort stykke voks som tak til honninggøgen. Ngede fløj fra gren til gren, tættere og tættere på jorden. Endelig nåede Gingile til foden af træet. Ngede satte sig til rette på en sten nær drengen og ventede på sin belønning.


लेकिन, गिंगइल ने पक्षी को नज़रअंदाज़ करके आग बुझाई, अपना शिकार का सामान उठाया और घर की ओर जाने लगा। नगेदे गुस्से से चिल्लाया, “टुर टुर!” गिंगइल रुका, उसने पक्षी को घूर कर देखा और ज़ोर से हँसा। “क्या तुम्हें थोड़ा शहद चाहिए, मेरे दोस्त? हाँ! लेकिन सारा काम तो मैंने किया, और सारे डंक भी खाए। मैं इतनी मीठी शहद तुम्हारे साथ क्यों बाँटूँ?” फिर वह वहाँ से चला गया। उसकी बात सुनकर नगेदे को बहुत गुस्सा आया! यह कोई तरीका नहीं था उससे व्यवहार करने का! उसने सोचा वह उससे इस बात का बदला ज़रूर लेगा।

Men Gingile slukkede ilden, samlede sit spyd op og begyndte at gå hjem, mens han ignorerede fuglen. Ngede kaldte vredt: “VIK-torr! VIK-torr!” Gingile stoppede, stirrede på den lille fugl og lo højt. “Vil du have noget honning, min ven? Ha! Men jeg gjorde alt arbejdet og fik alle stikkene. Hvorfor skulle jeg dele denne skønne honning med dig?” Så gik han sin vej. Ngede var rasende! Sådan skulle man ikke behandle ham! Men han skulle få sin hævn.


कई हफ़्तों बाद एक दिन गिंगइल ने फिर नगेदे की शहद वाली आवाज़ सुनी। उसे फिर से स्वादिष्ट शहद की याद आ गई और उसने फिर से पक्षी का पीछा किया। गिंगइल को अपने पीछे दौड़ाते हुए जंगल के छोर पर ले जाकर, नगेदे एक बड़े से बबूल के पेड़ पर आराम करने के लिए रुक गया। गिंगइल ने सोचा “अच्छा “! “छत्ता ज़रूर इसी पेड़ में है।” उसने जल्दी से छोटी सी आग जलाई और मुँह में जलती हुई लकड़ी लेकर पेड़ पर चढ़ना शुरू कर दिया। नगेदे पेड़ पर बैठकर सब कुछ देखता रहा।

Flere uger senere hørte Gingile igen Ngedes honningkald. Han huskede den lækre honning og fulgte ivrigt fuglen endnu engang. Efter at have ledt Gingile langs skovbrynet stoppede Ngede for at hvile sig i et stort paraplytræ. “Ah,” tænkte Gingile, “boet må være i dette træ.” Han tændte hurtigt sit lille bål og begyndte at klatre med den rygende gren mellem tænderne. Ngede sad og kiggede på.


गिंगइल ये सोचते हुए चढ़ता गया कि उसे हमेशा की तरह मधुमक्खियों की भनभनाहट क्यों नहीं सुनाई पड़ रही। “शायद छत्ता पेड़ में गहराई में है,” उसने मन में सोचा। वह दूसरी डाली की तरफ़ बढ़ा। लेकिन जैसे ही उसने सामने देखा तो उसके सामने छत्ते की जगह एक मादा तेंदुआ थी जो अपनी नींद बुरी तरह टूटने से बहुत गुस्से में लग रही थी और उसके चेहरे को घूर रही थी। उसने अपनी आँखें छोटी कीं और अपने बहुत बड़े और पैने दाँत दिखाने के लिए अपना मुँह खोल लिया।

Gingile klatrede og undrede sig over, hvorfor han ikke hørte den sædvanlige summen. “Måske er boet dybt inde i træet,” tænkte han. Han løftede sig op på en ny gren. Men i stedet for boet stirrede han ind i ansigtet på en leopard! Leopard blev meget vred over at få sin søvn forstyrret. Hun kneb øjnene sammen og åbnede munden og viste sine meget store og meget skarpe tænder.


इससे पहले कि मादा तेंदुआ गिंगइल पर छलांग लगाती, वह हड़बड़ा कर पेड़ से नीचे आने लगा। जल्दबाज़ी में उससे एक डाल छूट गई जिससे वह बहुत ज़ोर से ज़मीन पर गिरा, और उसका टखना मुड़ गया। लंगड़ाते हुए वह जितनी तेज़ भाग सकता था, भागा। लेकिन खुशक़िस्मती से, काफ़ी नींद में होने के कारण मादा तेंदुआ उसे पकड़ने के लिए पीछे नहीं भागी। इस प्रकार शहद का रास्ता दिखाने वाले पक्षी नगेदे ने अपना बदला ले लिया और गिंगइल ने सबक सीख लिया। Here

Før Leopard kunne springe på Gingile, skyndte han sig ned fra træet. I farten missede han en gren og landede med et tungt bump på jorden og vred om på sin ankel. Han humpede væk så hurtigt, han kunne. Heldigvis var Leopard stadig for søvnig til at jagte ham. Ngede, honninggøgen, havde fået sin hævn. And Gingile havde fået sig en lærestreg.


और इसलिए, जब गिंगइल के बच्चों ने नगेदे की कहानी सुनी, उनके मन में इस छोटे पक्षी के लिए सम्मान था। जब भी वे शहद लेते थे, इस बात का ध्यान रखते थे कि वह छत्ते का सबसे बड़ा हिस्सा शहदखोज चिड़िया के लिए रखें!

Når Gingiles børn hører historien om Ngede, får de respekt for den lille fugl. Når de samler honning, sørger de altid for at give det største stykke voks til honninggøgen!


Skrevet af: Zulu folktale
Illustreret af: Wiehan de Jager
Oversat af: Nandani
Sprog: hindi
Niveau: Niveau 4
Kilde: The Honeyguide's revenge fra African Storybook
Creative Commons licens
Dette værk er licenseret under en Creative Commons Navngivelse 3.0 International licens.
Valgmuligheder
Tilbage til fortællingerne Nedlagre PDF