تحميل بصيغة PDF
العودة لقائمة القصص

नोज़िबेले और उसके तीन बाल نوزيبال والشعرات الثلاث

كُتِب بواسطة Tessa Welch

رسمة بواسطة Wiehan de Jager

بترجمة Nandani

لغة الهندية

مستوى المستوى 3

سرد للقصة كاملة الصوت لهذه القصة غير متوفر.


बहुत समय पहले की बात है, तीन लड़कियाँ लकड़ी इकट्ठा करने बाहर गईं।

يحكى في قديم الزمان أن ثلاث فتيات قصدن الغابة لجمع الحطب.


उस दिन बहुत गर्मी थी इसलिए वे नदी में तैरने चली गईं। उन्होंने पानी में खेला, छींटे उड़ाये और तैराकी की।

كان اليوم حارا فنزلت الفتيات الثلاثة إلى النهر ليستحممن. فلعبن وسبحن ونثرن الماء هنا وهناك.


अचानक, उन्हें लगा कि बहुत देर हो चुकी है। वे जल्दी-जल्दी गाँव की तरफ़ लौटने लगीं।

وفجأة انتبهن إلى أن الوقت قد تأخر بهن فأسرعن بالعودة إلى القرية.


जब वे लगभग घर के पास पहुँच गईं, नोज़िबेले ने अपने गले पर हाथ लगाया। उसे एहसास हुआ कि वह अपने गले का हार वहीं भूल आयी थी! उसने अपनी सहेलियों से विनती की “कृपया मेरे साथ वापस चलो!” लेकिन उसकी सहेलियों ने कहा कि अब बहुत देर हो गई है, वे उसके साथ नहीं जा सकतीं।

وعندما شارفن على بلوغ منازلهن رفعت نوزيبال يدها إلى رقبتها فتفطنت إلى أنها نسيت عقدها عند النهر. توسلت نوزيبال إلى صديقتيها بأن يرجعا معها إلى هناك لكنهما رفضتا لأن الوقت كان متأخرا.


इसलिए नोज़िबेले अकेले ही नदी की तरफ़ चली गई। उसे अपना हार मिल गया और वह जल्दी-जल्दी घर की ओर लौटने लगी। लेकिन वह अंधेरे में रास्ता भटक गई।

رجعت نوزيبال بمفردها إلى النهر. وجدت عقدها هناك فأخذته وقفلت مسرعة إلى البيت. غير أنها أضاعت طريقها لأن الظلام كان قد أسدل ستاره على المكان.


कुछ दूर उसे कुछ रोशनी सी दिखाई दी जो एक झोपड़ी से आ रही थी। वह जल्दी से रोशनी की ओर बढ़ी और उसने दरवाज़ा खटखटाया।

رأت نوزيبال ضوءا ينبعث من كوخ من بعيد فأسرعت إلى الكوخ وطرقت الباب.


अंदर से एक कुत्ते ने दरवाज़ा खोला। कुत्ते को देख कर वह चौंक गई। कुत्ते ने पूछा “तुम्हें क्या चाहिए?” नोज़िबेले ने कहा “मैं खो गई हूँ और मुझे सोने के लिए जगह चाहिए”। उसकी बात सुनकर कुत्ते ने कहा “अंदर आ जाओ, नहीं तो मैं तुम्हें काटूँगा!”। यह बात सुनकर नोज़िबेले अंदर चली गई।

وكم كانت مفاجأتها كبيرة عندما فتح الباب كلب وقال لها: “ماذا تريدين؟” أجابت نوزيبال: “لقد أضعت طريقي وأنا بحاجة لمكان أنام فيه”. فقال الكلب: “ادخلي، وإلا قمت بعضك”. فدخلت نوزيبال الكوخ.


फिर कुत्ते ने कहा, “मेरे लिए खाना बनाओ!”। “लेकिन मैंने कभी भी किसी कुत्ते के लिए खाना नहीं बनाया है,” उसने उत्तर दिया। कुत्ते ने फिर कहा “खाना बनाओ, नहीं तो मैं काटूँगा!”। यह सुनकर नोज़िबेले ने कुत्ते के लिए कुछ खाना बना दिया।

ثم قال الكلب: “هيا اطبخي لي طعاما”، أجابت نوزيبال: “أنا لم أطبخ لكلب قط من قبل”، لكن الكلب أصر: “هيا…اطبخي وإلا قمت بعضك”. انصاعت نوزيبال لأمر الكلب وطبخت له طعاما.


फिर कुत्ते ने कहा, “मेरा बिस्तर लगाओ!” नोज़िबेले ने उत्तर दिया, “मैंने कुत्ते के लिए कभी बिस्तर नहीं लगाया।” “बिस्तर लगाओ, नहीं तो काट लूँगा!” कुत्ता बोला। तो नोज़िबेले ने बिस्तर लगा दिया।

ثم قال الكلب: “رتبي لي فراشي”. أجابت نوزيبال: “لكني لم أرتب فراشا لكلب قط من قبل”. أصر الكلب: “حضري لي الفراش وإلا عضضتك”. عندها رتبت نوزيبال له الفراش.


हर रोज़ वह कुत्ते के लिए खाना बनाती, झाड़ू लगाती और उसको नहलाती। फिर एक दिन कुत्ते ने कहा, “नोज़िबेले, आज मैं अपने कुछ दोस्तों के घर जा रहा हूँ। मेरे आने से पहले घर में झाड़ू लगा देना, खाना बना देना और मेरा सामान धो देना।”

وأصبحت نوزيبال تطبخ وتكنس وتغسل للكلب كل يوم. وذات يوم من الأيام، قال الكلب لنوزيبال: “نوزيبال، سأذهب اليوم لزيارة بعض الأصدقاء، عليك أن تكنسي المنزل وتطبخي الطعام وتغسلي ثيابي قبل أن أعود”.


जैसे ही कुत्ता गया, नोज़िबेले ने अपने सर से तीन बाल तोड़े। एक बाल को उसने बिस्तर के नीचे रख दिया, दूसरे को दरवाज़े के पीछे और तीसरे को बाड़े में रख दिया। फिर जितनी तेज़ी से वह भाग सकती थी अपने घर की तरफ़ भागी।

وبمجرد أن غادر الكلب الكوخ، قطعت نوزيبال ثلاث شعرات من رأسها ووضعت واحدة تحت السرير وواحدة وراء الباب وواحدة على سور الكوخ وجرت مسرعة إلى بيتها.


जब कुत्ता लौटकर वापिस आया, उसने नोज़िबेले को ढूँढ़ा। “नोज़िबेले कहाँ हो तुम?” वह चिल्लाया। “मैं यहाँ हूँ, बिस्तर के नीचे,” पहले बाल ने कहा। “मैं यहाँ हूँ, दरवाजे के पीछे,” दूसरे बाल ने बोला। और तीसरे बाल ने कहा “मैं यहाँ हूँ, बाड़े में”।

وعندما رجع الكلب إلى كوخه طفق يبحث عن نوزيبال: “نوزيبال، أين أنت”؟ أجابت الشعرة الأولى: “أنا هنا، تحت السرير”، وقالت الشعرة الثانية: “أنا هنا وراء الباب”. وقالت الشعرة الثالثة: “أنا هنا على سور الكوخ”.


फिर कुत्ते को पता चल गया कि नोज़िबेले ने उसे छला है। यह पता चलते ही वह गाँव की तरफ़ दौड़ा पड़ा। लेकिन नोज़िबेले के भाई अपने हाथों में बड़े – बड़े डंडों के साथ उसका इंतज़ार कर रहे थे। उन्हें देखकर कुत्ता वापिस मुड़कर भाग गया और फिर कभी भी दिखाई नहीं दिया।

عندها عرف الكلب أن نوزيبال قد خدعته، فانطلق مسرعا نحو القرية، لكن إخوة نوزيبال كانوا بانتظاره وبأيديهم عصا غليظة. خاف الكلب فرجع أدراجه وأطلق أقدامه للريح ولم يره أحد منذ ذلك اليوم.


كُتِب بواسطة: Tessa Welch
رسمة بواسطة: Wiehan de Jager
بترجمة: Nandani
لغة: الهندية
مستوى: المستوى 3
المصدر: Nozibele and the three hairs از القصص الأفريقية القصيرة
رخصة المشاع الإبداعي
تحت مجوز المشاع الإبداعي نَسب المُصنَّف 3.0 دولي کریتز کامنز به نشر رسید.
خيارات
العودة لقائمة القصص تحميل بصيغة PDF